Fariyyadhi ki kavitayenThis is a featured page

आप को दीपावली की शुभ कामनाए

Fariyyadhi ki kavitayen - sirsed


धन्यवाद
राजेन्द्र सिंह कुँवर 'फरियादी'


Fariyyadhi ki kavitayen - sirsed
लेखक : राजेंद्र सिंह कुंवर 'फरियादी'

बिखर गया मेरा प्यार
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
कहाँ मै खोजूं उन तस्बीरों को,
बिरानी इन राहों में
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
पुरवाई ले गयी उस आंचल को,
घटा ने पानी बरसाया
सूरज ने दी तपति मुझको,
पतझड़ पेडो ने दिखलाया
बना हैं कैसे पल में मौसम,
बिरानी इन राहों में
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
भोरें आ कर उड़ भी गये,
फूल लगे सब मुरझाने
कहाँ मै खोजू किसे पुकारूँ,
बिरानी इन राहों में
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
कहाँ मै खोजूं उन तस्बीरों को,
बिरानी इन राहों में
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
चाँद लगा है मुझ पर हंसने,
तारे भी हैं देते ताने
क्या मैंने सोचा था तब,
क्या चला हूँ आज निभाने
बिखर गया सब प्यार मेरा,
बचपन का समेटा इन बाँहों में
कहाँ मै खोजूं उन तस्बीरों को,
बिरानी इन राहों में

मेरा बचपन
कब छोड़ चला वो बचपन मुझको,
मुझको कुछ भी याद नहीं
क्या मांगू अब किसे पुकारूँ,
सुनता कोई फरियाद नहीं
नादानी थी ऊपर मेरे,
चाँद की मै हठ कर बैठा
रूठ गया है बचपन मुझसे,
तब से खोया सा मै रहता
रिमझिम बादल बरस पड़ते थे,
नौका कागज की मैं खेता
तितली जुगनू खेल खिलाते,
थक हार कर तब मैं सोता
कब छोड़ चला वो बचपन मुझको,
मुझको कुछ भी याद नहीं

क्या मांगू अब किसे पुकारूँ,
सुनता कोई फरियाद नहीं


मैं जो दीप जलाये चलता हूँ
मैं जो दीप जलाये चलता हूँ ,
आंधियों ! बुझा न देना उसको

मैं जो राह बनाये चलता हूँ,
तूफानों ! मिटा न देना उसको
मैं कितना लड़ा हूँ जिंदगी से,
वहारों ! बता न देना उसको
मैं मजबूरियों से दूर हूँ,
यादों ! सता न देना उसको,
मैं जो दीप जलाये चलता हूँ ,

आंधियों ! बुझा न देना उसको
मैं दुखों में उनके लिए हँसता हूँ,
आंसुओं ! रुला न देना उसको
मैं हार रोज आहें भरता हूँ,
ख्वाबों ! जता न देना उसको
मैं वेचैनी में जब देखना चाहूँ
घटाओं ! छुपा न देना उसको
मैं जो दीप जलाये चलता हूँ ,

आंधियों ! बुझा न देना उसको

कृपया अपने सुझाव भेजें :
राजेंद्र सिंह कुंवर 'फरियादी'
ग्राम - सिरसेड ( कड़ाकोट ),
पोस्ट - कफना, (कीर्ति नगर )
जिला - टेहरी गढ़वाल
उतरांचल -249161
Mob 9818583935
E-mail: fariyadhi2000@rediffmail.com
E-mail: rskf2007@yahoo.co.in
E-mail: kbsnco@hotmail.com
E-mail rajfariyadhi@gmail.com
skypee: rskf2000



Add your picture

Type your photo caption or credit here.


Add your picture

Type your photo caption or credit here.

Add your picture

Type your photo caption or credit here.




No user avatar
sirsed
Latest page update: made by sirsed , Nov 15 2008, 2:20 AM EST (about this update About This Update sirsed sirsed - sirsed

1 word added

view changes

- complete history)
Keyword tags: None
More Info: links to this page
There are no threads for this page.  Be the first to start a new thread.
JPEG Image Mahak & Ayush.JPG (JPEG Image - 40k)
posted by fariyadhi   Sep 26 2008, 9:15 AM EDT
Ayush & Mahak
JPEG Image Mahak & Ayush.JPG (JPEG Image - 40k)
posted by fariyadhi   Sep 26 2008, 9:14 AM EDT
Ayush & Mahak