कथाThis is a featured page


1.
एक अंधी लडकी थी । उसे उसके एक दोस्त के अलावा सबने ठुकरा दिया था । पर वो दोस्त उससे बहुत प्यार करता था । लडकी रोज़ उससे ये कहती कि अगर वो उसे देख पाती तो उसी से शादी करती । एक दिन किसी ने उस लडकी को अपने आंखे दे दीं । जब वो देख सकने लगी तो उसने देखा की उसका वह दोस्त अंधा था । दोस्त ने उससे पूछा की क्या अब वो उससे शादी करेगी ? लडकी ने साफ़ इनकार कर दिया । इस पर उसका दोस्त मुस्कुराया और चुप चाप उसे एक कागज़ देकर चला गया । उसपर लिखा था - "मेरी आखों का ख्याल रखना"

2.डूबते हुए आदमी ने
पुल पर चलते हुए आदमी को
आवाज़ लगायी "बचाओ बचाओ"
पुल पर चलते आदमी ने नीचे
रस्सी फेंकी और कहा आओ...
नदी में डूबता हुआ आदमी
रस्सी नही पकड़ पा रहा था
रह रह कर चिल्ला रहा था
मैं मरना नही चाहता
जिन्दगी बड़ी महंगी है
कल ही तो मेरी एक MNC में नौकरी लगी है....
इतना सुनते ही पुल पर चलते
आदमी ने अपनी रस्सी खींच ली
और भागते भागते वो MNC गया
उसने वहाँ के HR को बताया की
अभी अभी एक आदमी डूबकर मर गया है
और इस तरह आपकी कंपनी में
एक जगह खाली कर गया है...
में बेरोजगार हूँ मुझे ले लो...
HR बोली दोस्त तुमने देर कर दी,
अब से कुछ देर पहले
हमने उस आदमी को लगाया है
जो उससे धक्का दे कर
तुमसे पहले यहाँ आया है !!!


Posted Anonymously Latest page update: made by Anonymous , Oct 27 2008, 5:00 AM EDT (about this update About This Update Posted Anonymously sirsed - anonymous

1 word added

view changes

- complete history)
Keyword tags: ktha by kunwar
More Info: links to this page
There are no threads for this page.  Be the first to start a new thread.